त्रुटिवश पत्रकार पर हुए FIR से पत्रकारों में भारी आक्रोश, मुंगेली प्रेस क्लब ने नाम हटाने एसपी के नाम कोतवाली में सौंपा ज्ञापन..

शेयर करें...

मुंगेली/ जिले में तहसीलदार से कथित पत्रकार और RJ रमझाझर यूट्यूब चैनल के संचालक पुखराज सिंह मिरी के खिलाफ़ अवैध उगाही के मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। क्योकि चैनल का मिलता जुलता नाम होने के कारण पत्रकार नीलकमल सिंह ठाकुर के नाम पर भी त्रुटिवश एफआईआर दर्ज हो गया है। जिसको लेकर जिले के पत्रकारों में रोष व्याप्त है।

Join WhatsApp Group Click Here

वही इस मुद्दे को लेकर यानी पत्रकार नीलकमल सिंह ठाकुर के नाम को FIR से हटाने की मांग को लेकर प्रेस क्लब ने आज पुलिस अधीक्षक के नाम कोतवाली में ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में पत्रकार नीलकमल सिंह ठाकुर पर त्रुटिवश (मिलता जुलता चैनल का नाम होने के कारण) दर्ज हुये एफ.आई.आर. में से नाम हटाने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि मुंगेली के पत्रकार नीलकमल सिंह ठाकुर लंबे समय से सक्रिय रूप से पत्रकारिता का कार्य कर रहे हैं और 01 जुलाई 2020 को तत्कालीन तहसीलदार को कुछ लोगों के द्वारा धमकी एवं उगाही का प्रयास किया गया था, जिस पर तहसीलदार द्वारा यूट्यूब चैनल आर.जे. रमझाझर के संचालक पुखराज सिंह मिरी एवं रिपोर्टर के खिलाफ शिकायत की गई थी, चूंकि नीलकमल सिंह उस समय अन्य मिलते जुलते संस्था (आर.जे. न्यूज) के संवाददाता थे। तहसीलदार से उनका न कोई कभी विवाद हुआ और न ही यूट्यूब चैनल आर. जे. रमझाझर या उसके संचालकों से उनका कोई संबंध नहीं है। मिलता जुलता नाम होने के चलते पत्रकार नीलकमल सिंह का भी नाम FIR में त्रुटिवश दर्ज हो गया है।

वही ज्ञापन में आगे कहा गया कि मामले की जाँच कर नीलकमल सिंह का नाम FIR से हटाया जाये, अनावश्यक किसी पत्रकार पर किसी तरह की कार्यवाही की गई तो मुंगेली के पत्रकार जगत आंदोलन प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन के अंत में निवेदन किया गया कि मामले की जाँच कर नीलकमल सिंह पर त्रुटिवश हुये एफ.आई.आर. से नाम को हटाया जाए। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पुलिस अधीक्षक से इस मामले में मुलाकात की जाएगी।

आपको बता दे कि 1 जुलाई 2020 को यूट्यूब चैनल RJ रमझझर के संचालक पुखराज सिंह मिरी और कथित रिपोर्टर के खिलाफ तहसीलदार ने अवैध उगाही का आरोप लगाते सिटी कोतवाली मुंगेली में शिकायत दर्ज करवाया था। वही लगभग 1 साल बीत जाने के बाद भी इस मामले में जांच या कार्रवाई नही की गई है। वही मामला एक बार फिर सामने आने के बाद देखने वाली बात होगी कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पत्रकार नीलकमल सिंह ठाकुर का नाम FIR से हटाया जाता है या फिर यूट्यूब चैनल RJ रमझाझर के संचालक पुखराज सिंह मिरी सहित आरोपियो को संरक्षण दिया जाता है।

Scroll to Top