जेल में बन्द हत्या के विचाराधीन बंदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नवंबर 2020 से जेल में बंद था आरोपी..

शेयर करें...

कबीरधाम/ जिला जेल के बैरक नंबर-2 में हत्या के विचाराधीन बंदी ने सोमवार को फांसी लगा ली। बंदी के आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है । उस पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था, जिसके चलते नवंबर 2020 से जेल में बंद था।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक मृतक ज्ञान सिंग पिता समारू (28) ग्राम बनगौरा थाना कुकदूर का रहने वाला था। नवंबर 2020 में उसने डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी को अधमरा कर दिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 20 नवंबर 2020 को आरोपी ज्ञान सिंग को जिला जेल में भेजा गया था । इस दौरान वह बैरक नंबर- 2 में बंद था, जहां उसके साथ एक अन्य कैदी भी था। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे साथी कैदी को पेशी के लिए कोर्ट ले गए थे। इस दौरान विचाराधीन बंदी ज्ञान सिंह बैरक में अकेले था। तभी उसने बैरक में सिलिंग पंखे पर लुंगी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर शाम 7 बजे एसडीएम विनय सोनी, प्रभारी जेल अधीक्षक अनिल सिदार व परिजन की मौजूदगी में पंचनामा हुआ। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Scroll to Top