छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक विवेक शर्मा द्वारा गाया हुआ गहना गढ़ाहु दाई 16 को होगी रिलीज..

शेयर करें...

रायपुर// इस नवरात्र में बहुत ही मार्मिक पारंपरिक विवेक शर्मा द्वारा गाया हुआ माता का छत्तीसगढ़ी जस गीत गहना गढ़ाहु दाई 16 तारीख दिन शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे रिलीज होगी।

Join WhatsApp Group Click Here

इस गीत में संगीत एवं ताल निर्देशन निलेश शर्मा द्वारा किया गया है और इस गीत के लेखक दिलीप पटेल है। वहीं अभिनय जीत शर्मा एवं दीपाली पांडे ने किया है। फिल्मांकन निर्देशन निशांत उपाध्याय, छायांकन राजू देवदास और संपादन अशोक हियाल ने किया है वही महत्वपूर्ण पार्ट पोस्ट प्रोडक्शन दिग्विजय वर्मा क्रिएटिव विजन रायपुर द्वारा किया गया है ।

सुप्रसिद्ध भजन गायक विवेक शर्मा ने चर्चा के दौरान बताया कि जैसा कि उनका एक माता जस गीत मोला बेटा कही के बुला ले आज लोगों के जुबान पर चढ़ा हुआ है वैसे ही यह गीत भी लोगों को अच्छा लगेगा लोग पसंद करेंगे यही उम्मीद है। जिसका रिकॉर्डिंग साईं रिकॉर्डिंग स्टूडियो रायपुर में हुआ है।

Scroll to Top