छत्तीसगढ़ का वायरल बॉय सहदेव पहुचा Indian Idol 12 के सेट पर, उसने गाया ‘बचपन का प्यार’ तो झूमते दिखी पूरी टीम…

शेयर करें...

रायपुर// बचपन का प्यार मेरा…’ गाकर रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बने सहदेव दिरदो को चारों तरफ से तारीफें मिल रही हैं। वहीं, बादशाह से बात करने के बाद अब सहदेव रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के स्टेज तक पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने सबके साथ शानदार परफॉर्मेंस भी दी। सहदेव के साथ इस गाने पर ‘इंडियन आइडल 12’ के सभी कंटेस्टेंट, जज और होस्ट भी झूमते नजर आए। ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल, हाल ही में आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सहदेव दिरदो अपने वायरल गाने को ‘इंडियन आइडल 12’ के सेट पर गाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सहदेव के आस-पास इस शो के जज अनु मलिक और सोनू कक्कड़, कंटेस्टेंट्स और होस्ट आदित्य नारायण भी खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, सभी एक साथ सहदेव के साथ डांस भी करते दिख रहे हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/CSLf3ORqBL1/?utm_medium=copy_link

लोगों को पसंद आया वीडियो

इस वीडियो में सहदेव का स्वैग देखने लायक है। इसको शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा- ‘#BachpanKaPyaar OG क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ’। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले रैपर बादशाह ने भी 10 साल के सहदेव के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले इस बच्चे के साथ बादशाह एक प्रोजेक्ट लेकर आने वाले हैं।

Scroll to Top