कोरोना का कहर : छत्तीसगढ़ में फिर लगेगा लॉकडाउन, CM भूपेश बघेल ने स्थानीय परिस्थितियों को देख कलेक्टर को लॉकडाउन लगाने के दिए निर्देश, पढ़े पूरी जानकारी..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में दो दिन से जारी नाइट कर्फ्यू प्रभावी होता नहीं दिख रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 4 हजार 617 नये संक्रमित मरीज सामने आये हैं। वहीं 25 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की सिफारिश पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने के निर्देश दिये हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक लॉकडाउन लगाने का अधिकार कलेक्टरों को दिया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

बताया जा रहा है कि लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों की बढ़ी संख्या देखने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने फोनपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की। इस दौरान उन्होंने संक्रमण को रोकने के लिये लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की है। उनकी सिफारिश के आधार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को फोन कर लॉकडाउन का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कलेक्टरों को मुख्यमंत्री का निर्देश पहुंचा दिया है। कलेक्टरों से कहा गया है कि जिले की परिस्थितियों की समीक्षा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के बाद लॉकडाउन का आदेश जारी करें। संभावना जताई जा रही है कि अगले एक-दो दिनों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, बेमेतरा जैसे जिलों में एक निश्चित अवधि का या सप्ताहांत का लॉकडाउन घोषित हो सकता है।

सीएम बघेल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेने के लिए कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है।

कई कांग्रेस नेताओं ने उठाई थी लॉकडाउन की मांग

बता दें कि प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव सहित कई कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की मांग की थी। वहीं, विधायक अरुण वोरा ने भी आज कलेक्टर से चर्चा कर 7 दिनों का लॉकडाउन लगाने की मांग रखी है। उन्होंने कहा है कि संक्रमण चैन तोड़ने लॉकडाउन ही उपाय है।

सरकार के भीतर लॉकडाउन को लेकर मांग उठ रही थी। संसदीय सचिव और रायपुर विधायक विकास उपाध्याय ने 28 मार्च को ही मुख्यमंत्री से लॉकडाउन लगाने की मांग की थी। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने भी लॉकडाउन को ही संक्रमण रोकने का उपाय बताते हुए मांग की थी। गुरुवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने भी रायपुर में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक के लॉकडाउन के लिए कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है।

इन जिलों हो सकता है लॉकडाउन

प्रदेश में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों का आंकड़ा 4500 से ज्यादा आया है। लिहाजा रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, धमतरी, महासमुंद, बिलासपुर सहित कई अन्य जिलों में लॉकडाउन हो सकता है। इन जिलों में हर दिन 100 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। जबकि रायपुर में 1000 के पार, दुर्ग में 1000 के करीब, राजनांदगांव में 400 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।

प्रदेश में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आज 4617 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि बीते 24 घंटे में 1007 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 34 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4204 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
आज 4617 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 53 हजार 804 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 20 हजार 613 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 28987 हो गई है।

Scroll to Top