शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में आज रिकॉर्ड कुल नए 3809 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वहीं 5226 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए। प्रदेश में अब कुल पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 77775 हो गयी है, जिनमे से 36036 मरीज अभी भी प्रदेश में बीमार है। वही 17 लोगों की आज मौत भी कोरोना से हुई है। कोरोना को हराने के आंकड़े को देखें तो, 2019 मरीज अस्पताल से स्वस्थ्य होकर घर लौटे, तो वही 3207 मरीजों ने होम आइसोलेसन पूरा किया।
आज मिले मरीजों में जिला रायपुर से 1109, बिलासपुर से 374, रायगढ से 329, दुर्ग से 322, बस्तर से 225, धमतरी से 166, बलौदाबाजार से 145, बालोद से 112, जांजगीर से 100, कोरबा से 82, गरियाबंद से 80, दंतेवाड़ा व नारायणपुर से 76-76, कोरिया व सुकमा से 74-74, महासमुंद से 72, बेमेतरा से 71, मुंगेली से 65, राजनांदगाँव से 58, सरगुजा से 51, कबीरधाम व कांकेर से 47-47, सूरजपुर से 45, कोण्डागांव से 44, बलरामपुर से 27, बीजापुर से 23, जशपुर से 21, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 20 और अन्य राज्य से 01 मरीज मिले हैं।
प्रदेश में आज हुई 17 मौत की बात करें, तो राजधानी में 8 मौत हुई है, वहीं बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद में 1-1 मौत हुई है। वही दुर्ग में 2 और बिलासपुर में 3 लोगो की मौत हुई है। आज की डेथ रिपोर्ट मेें कुल 17 में से 05 डेथस् को-मॉर्बिडिटी केटेगरी में हैं। जिनमें हाईपरटेन्शन, अनियंत्रित डायबीटिज, हाइपोथायराईडिज्म़ जैसी बीमारियां शामिल हैं। इन्हें कोविड पाॅजिटिव होना भी पाया गया है। कोविड केटेगेरी के 03 मृत अवस्था में तथा 01 गैस्पिंग दशा में लाए गए थे, शेष सभी जिसमें 03 (मृत अवस्था में) 01 (गैस्पिंग दशा में) 08 कुल 12 डेथ्स कोविड केटेगरी की हैं।





You must be logged in to post a comment.