बड़े आमाकोनी शासकीय हॉस्टल में रात के अंधेरे में क्या खिचड़ी पक रही थी, पंचायत ऑडिट टीम के साथ सरपंच सहित पक्ष-विपक्ष के नेता रहे मौजूद

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े आमाकोनी के शासकीय हॉस्टल में आज शाम से ही सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। लेकिन इस मामले में एक बात स्पष्ट हो चुकी है कि इस बार मामला कोई भूली-बिसरी कहानी नहीं है, क्योंकि आज के मामले में ग्राम पंचायत बड़े आमाकोनी की मनरेगा कार्य हेतु ऑडिट करने के लिए संबंधित टीम गठित की गई थी, उक्त टीम में महिलाएं और पुरुष शामिल हैं, जिसके तहत उक्त टीम के ठहरने हेतु कहां व्यवस्था दी गई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Join WhatsApp Group Click Here

उक्त ऑडिट करने आए टीम के लिए शासन-प्रशासन द्वारा आज विशेष ग्रामसभा आयोजित किया जाना तय था, परंतु किसी खास कारण से यह कार्यक्रम दिन में नहीं हो पाया। यूं कहें तो ग्रामसभा के अध्यक्ष महोदय अपने निजी कार्यक्रम के कारण बाहर थे, इसलिए उक्त कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने और शासन-प्रशासन को चौंकाने हेतु देर शाम को एक सारगर्भित व्यवस्था की गई, जिसमें ऑडिट करने आई विशेष टीम के लिए एक विशेष कार्यक्रम शासकीय हॉस्टल बड़े आमाकोनी में आयोजित किया गया। इसमें पंचायत के पदेन जनप्रतिनिधि सहित पंचायत सचिव भी मौजूद थे।

बहरहाल, इस मामले में एक बात तो स्पष्ट रूप से प्रमाणित हो चुकी है कि बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु निर्मित छात्रावास का उपयोग शासकीय कर्मचारी, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के लिए किया जा रहा है। सर्वविदित है कि इस हॉस्टल में यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जो शासन-प्रशासन के लिए अत्यंत शर्मिंदगी की बात है।

Scroll to Top