मौसम अपडेट : सभी जिलों में बिजली गिरने का यलो अलर्ट, आज से मानसून के दोबारा एक्टिव होने के आसार, देखें विवरण..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में आज मानसून के दाेबारा सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून बस्तर से आगे बढ़ा तो उम्मीद है कि 18-19 जून तक रायपुर पहुंच जाएगा। पहले एक से 2 जगहों पर बारिश होगी। इसके बाद बाकी सेंट्रल और नॉर्थ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में स्ट्राइक करेगा।

Join WhatsApp Group Click Here

इसके साथ ही मौसम विभाग ने सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर-दुर्ग समेत 5 जिलों में तेज अंधड़ चलने संभावना है। प्रदेश में शनिवार को 40.4 डिग्री सेल्सियस के बिलासपुर सबसे गर्म रहा, जबकि 25 डिग्री के साथ दुर्ग सबसे ठंडा रहा।

जून में अब तक सामान्य से कम बारिश

अब तक की बात करें तो जून में 33 में से 27 जिले (लगभग 82%) में बारिश सामान्य से कम रही है। सिर्फ 6 जिलों में बारिश सामान्य या उससे अधिक रही है। पूरे राज्य में औसतन 51% वर्षा की कमी है, जो सामान्य से कम मानी जाती है। इस समय मानसून की स्थिति कमजोर है और स्थिति यही रही, तो खरीफ फसलों पर असर पड़ सकता है।

जून का रहा है यही ट्रेंड

हालांकि मौसम विभाग की माने तो जून का ट्रेंड यही रहा है। शुरूआती 10 से 12 दिन गर्मी बढ़ती है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में बनने वाले लो प्रेशर एरिया या चक्रवातों के चलते मानसून सक्रिय हो जाता है। इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। ओवर ऑल बात करें तो जून में अब तक 51% कम बारिश हुई है।

पिछले साल के मुकाबले स्थित बेहतर

हालांकि इस बार की स्थित पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। साल 2024 में जून का अधिकतम तापमान 45.7°C था, जो 1 जून को दर्ज किया गया था। जबकि इस साल अधिकतम तापमान अब तक 42 से 43°C के आस-पास ही रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5°C 19 जून को रिकॉर्ड किया गया था।

पिछले साल जून में पूरे महीने के औसत तापमान की बात करें तो 38.6°C रहा था। वहीं न्यूनतम औसतन तापमान 27.7°C दर्ज किया गया था।

मई में 374 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी

पिछले माह लगातार बने सिस्टम और करीब 14 दिन पहले आए मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ में मई महीने में जमकर बारिश कराई। इस दौरान औसत से 373 फीसदी ज्यादा पानी गिर गया। इसके बाद से मानसून पिछले करीब 12 दिनों से ठहरा है। यह आगे ही नहीं बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में 22 मई से 28 मई के बीच 53.51 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है। प्रदेश में मानसून में औसतन 1200 मिलीमीटर पानी बरसता है। पिछले साल 1276.3 MM पानी गिरा था।

लंबा रह सकता है मानसून

मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। इस साल 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही केरल पहुंच गया। मानसून के लौटने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर है। अगर इस साल अपने नियम समय पर ही लौटता है तो मानसून की अवधि 145 दिन रहेगी। इस बीच मानसून ब्रेक की स्थिति ना हो तो जल्दी आने का फायदा मिलता सकता है।

Scroll to Top