रील बनाने के फेर में गयी महिला की जान, फांसी लटकने का मिला वीडियो फुटेज, पुलिस जुटी जांच में..

शेयर करें...

रायगढ़// रायगढ़ के कोस्टा पारा इलाके में रील बनाने के फेर में एक महिला अपनी जान गंवा बैठी। खास बात यह है कि मृतका के मोबाइल में मौत का लाइव फुटेज भी रिकॉर्ड हुआ है। मृतिका का नाम विशाखा देवांगन है और वह 22 वर्ष की थी। बताया जा रहा है कि उसकी चार साल पहले शादी हुई थी और वह रील बनाने की शौकीन थी। मंगलवार की दोपहर महिला की बंद कमरे में पंखे पर लटकी हुई लाश मिली। परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा बंद देखा तो वे दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, जहां मृतका पंखे में फांसी के फंदे में लटकी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद जांच में पुलिस को घटनास्थल से मृतका का मोबाइल फोन मिला जिसमें तकरीबन डेढ़ घंटे का वीडियो रिकॉर्ड है। वीडियो में मृतका बड़े आराम से पंखे पर दुपट्टे को बांधते और फंदा बनाकर गले में डालती नजर आ रही है। कुछ ही सेकंड के बाद अचानक मृतिका का पैर फिसलता है और वह फांसी के फंदे पर झूल जाती है। मृतका इस दौरान खुद को बचाने की कोशिश करती भी दिख रही है। वीडियो में मृतका अपनी जेब से कुछ निकाल कर फंदे को काटने का प्रयास करती दिख रही है। हालांकि इस दौरान वह खुद को बचा नहीं पाई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के मोबाइल को जप्त कर लिया है। वीडियो के आधार पर भी घटना की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस बात की भी पुष्टि नहीं कर रही है की घटना रील बनाने के चक्कर में हुई है।

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top