बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली कार्यालय का घेराव कर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों एवं बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सारंगढ़ स्थित बिजली कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Join WhatsApp Group Click Here

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। बिजली दरों में वृद्धि से किसानों, मजदूरों, व्यापारियों एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त भार पड़ा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में विधायक उत्तरी जांगड़े सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जनता की आवाज बुलंद करते हुए बिजली दर वृद्धि को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

Scroll to Top