मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, तीनों की मौके पर हुई मौत, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की खोज जारी..

शेयर करें...

जांजगीर-चांपा// जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बलौदा क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्गों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक ये हादसा बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाली भारतमाला मार्ग पर घटित हुआ। बताया जा रहा है कि दिलहरण दास वैष्णव, केदार बरेठ और संतु यादव तीनों रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर तलाश तेज कर दी गई है।

Scroll to Top