स्वतंत्रता दिवस पर समस्त ग्राम पंचायतों में होगा उल्लास महाचौपाल, स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं करने वाले वयस्कों को सशक्त बनाने की कवायद..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया के नेतृत्व में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में उल्लास महाचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला परियोजना अधिकारी रामेश्वर प्रसाद जांगड़े, नोडल अधिकारी ने सभी बीपीओ को उल्लास नवभारत की जानकारी देते हुए बताया कि उल्लास का मूलमंत्र जन-जन साक्षर और कर्तव्य बोध है। इसका मुख्य उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को सशक्त बनाना है, जिन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आजादी के जश्न को साक्षरता के उल्लास के रूप में मनाया जायेगा। इस दिवस साक्षरता को देशभक्ति से जोड़कर उल्लास महा-चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस हेतु जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में उल्लास महा- चौपाल कार्यक्रम हेतु वातावरण निर्माण किया जाना है। राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के परिपालन में महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्राम प्रभारी शिक्षक के नेतृत्व में उल्लास महाचौपाल कार्यक्रम एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों सहित उल्लास साक्षरता कक्षा के संचालन में आवश्यक सहयोग करेंगे।

राज्य स्तर से प्राप्त पत्र के परिपालन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशानुसार समस्त जनपद व ग्राम पंचायतों में साक्षरता से संबंधित नारा लेखन का कार्य भी किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त को सरपंच ग्राम प्रभारी के नेतृत्व में समुदाय, गांव के युवक-युवती, पुरुष, महिलाएं एवं बुजुर्गों को जोड़ते हुये उल्लास साक्षरता मोबाईल टॉर्च रैली, उल्लास मशाल रैली, प्रभात फेरी का आयोजन किया जाना है। साथ ही 15 अगस्त को ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक उल्लास शपथ, महाचौपाल और कहानियों का कारवां, मातृत्व साक्षरता, अंगूठा मुक्त पंचायत, डिजिटल साक्षरता और सेल्फी पाइंट, अंगूठे से कलम तक सम्मान समारोह, साक्षरता रंगोली और नुक्कड़ नाटक, उल्लास की घंटी, शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण, उल्लास साक्षरता थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है

Scroll to Top