शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने 15 अगस्त को मदिरा शुष्क दिवस घोषित करते हुए आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार 15 अगस्त को जिले की सीमा में संचालित सभी देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इसके साथ ही शराब दुकानों से जुड़े अहाते भी बंद रहेंगे।
इस दौरान जिले में शराब के विक्रय, विनिर्माण, संग्रहण, धारण और परिवहन पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यानी 15 अगस्त को जिले में शराब से संबंधित किसी भी प्रकार का कारोबार या लेन-देन नहीं किया जा सकेगा। कलेक्टर के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन जिले में मदिरा शुष्क दिवस का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जिले में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना है।



