बिहान योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, जिला पंचायत सीईओ ने पात्र ग्रामीण परिवारों को समूहों से जोड़ने और शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण करने के दिए निर्देश..

शेयर करें...

The review meeting for the Bihan scheme has concluded; the District Panchayat CEO issued directives to connect eligible rural households with self-help groups and to achieve 100% e-KYC completion.

Join WhatsApp Group Click Here

सारंगढ़-बिलाईगढ़// राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकासखंड बरमकेला, बिलाईगढ़ और सारंगढ़ के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ तिवारी ने तीनों विकासखंडों में बिहान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने मैदानी स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने तथा पात्र ग्रामीण परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने समूहों के सदस्यों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण कराने पर भी जोर दिया।

सीईओ तिवारी ने स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने चक्रीय निधि (आरएफ), सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) तथा बैंक लिंकेज के लंबित प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए आजीविका गतिविधियों का विस्तार करने और समूहों को इन गतिविधियों से जोड़ने कहा।

बैठक में जिला एनआरएलएम प्रभारी संजू पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सिंह, विकासखंड परियोजना प्रबंधक संदीप तंबोली, तीनों विकासखंडों के बिहान शाखा प्रभारी, समस्त पीआरपी, एडीईओ तथा अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Scroll to Top