रेत माफियाओ पर बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, छापेमारी के दौरान टीपर-हाईवा समेत दो दर्जन वाहन जब्त..
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर शिकंजा कसा है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक छापेमारी कर टीपर, हाईवा और ट्रैक्टर सहित करीब दो दर्जन वाहनों को जब्त किया है।



