शासकीय कोटवारी भूमि पर अवैध खनन का खेल! 4 एकड़ सरकारी जमीन में 40 फीट गहरा गड्ढ़ा, ग्रामीणों में आक्रोश..
बरमकेला तहसील के ग्राम झनकपुर से सरकारी कोटवारी भूमि के दुरुपयोग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के पूर्व कोटवार (जिनकी अब मृत्यु हो चुकी है) के लगभग 4 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध खनन किया गया है। खनन की गहराई इतनी ज्यादा है कि वहां करीब 40 फीट का गड्ढ़ा बन गया है। यह गड्ढ़ा अब गांव के लिए खतरा बन चुका है।




