सांसद खेल महोत्सव का हुआ शानदार आगाज, साल्हेओना क्लस्टर में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम..

“फिट युवा, विकसित भारत” के संदेश के साथ सांसद खेल महोत्सव 2025 का कलस्टर स्तरीय आगाज साल्हेओना में जोश और उत्साह के माहौल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्हेओना के खेल मैदान में किया।

सांसद खेल महोत्सव का हुआ शानदार आगाज, साल्हेओना क्लस्टर में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम.. Read More »

छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश : 5 जिलों में रेड अलर्ट, 80KM रफ्तार से चलेंगी हवाएं, फसलों पर मंडराया संकट..

छत्तीसगढ़ में मौसम अचानक करवट ले चुका है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है, जिसका सीधा असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश : 5 जिलों में रेड अलर्ट, 80KM रफ्तार से चलेंगी हवाएं, फसलों पर मंडराया संकट.. Read More »

ब्रेकिंग : सरिया-परशुरामपुर रोड पर ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, एक घायल, मौके पर पुलिस मौजूद..

सरिया से परशुरामपुर के बीच भटली चौक के आगे कुछ देर पहले एक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में सुरसी गांव के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

ब्रेकिंग : सरिया-परशुरामपुर रोड पर ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, एक घायल, मौके पर पुलिस मौजूद.. Read More »

आबकारी विभाग की कार्रवाई: तौसीर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार..

जिले में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने तौसीर गांव में बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी में विभाग ने भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आबकारी विभाग की कार्रवाई: तौसीर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार.. Read More »

20 व्यवसायियों पर 28,100 रुपये की हुई चालानी कार्रवाई, नगर निगम की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर की अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही..

नगर निगम रायगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा शहर के प्रमुख सड़कों एवं चौक-चौराहों पर व्यापक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क बाधा उत्पन्न करने वाले 20 व्यवसायियों पर कुल 28,100 रुपये का चालान काटा गया।

20 व्यवसायियों पर 28,100 रुपये की हुई चालानी कार्रवाई, नगर निगम की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर की अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही.. Read More »

सारंगढ़ पुलिस की पहल : आवारा पशुओं को पहनाए गए रिफ्लेक्टर बेल्ट, सड़क हादसों पर लगेगी रोक..

शहर में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए सारंगढ़ पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाया है। रात के समय सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की सुरक्षा और वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस ने उन्हें रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाए हैं, ताकि वाहन चालक उन्हें दूर से ही देख सकें और हादसों से बचा जा सके।

सारंगढ़ पुलिस की पहल : आवारा पशुओं को पहनाए गए रिफ्लेक्टर बेल्ट, सड़क हादसों पर लगेगी रोक.. Read More »

Scroll to Top