जुगेंद्र प्रसाद साहू ने 13 मेडल जीतकर रचा इतिहास, वनांचल के शिक्षक ने बढ़ाया जिले का मान..
जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत वनांचल ग्राम झीकीपाली के किसान पुत्र और चांटीपाली माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक जुगेंद्र प्रसाद साहू ने महज 3 महीनों में 13 पदक हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है।

