सारंगढ़ कलेक्ट्रेड में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, 3.38 लाख लेकर थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, युवती पहुंची थाने..
रायगढ़ जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिसने बेरोजगार युवाओं के बीच चिंता बढ़ा दी है। यहां एक युवती को कलेक्ट्रेड में संविदा नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 38 हजार रुपये की ठगी की गई है।

