व्यापम के बाद अब CGPSC ने जारी की नई गाइडलाइन : अब परीक्षार्थियों को रखना होगा इन बातों का विशेष ध्यान..
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की ओर से गुरुवार को आगामी भर्ती परीक्षाओं से संबंध में गाइडलाइन जारी कर दिया है। पीएससी भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों और व्यापमं की भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल करते पकड़े अभ्यर्थियों के कारण नई गाइडलाइन जारी करना पड़ा है।






