सरपंच पर मनमानी का आरोप : ग्रामीणों ने जनपद कार्यालय का किया घेराव, जनपद सीईओ पर भी संरक्षण देने का आरोप..
जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पीथमपुर सरपंच रूपांजलि उदासी मनमानी कर रही हैं और जनपद सीईओ उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपनी शिकायतों को लेकर कई बार जनपद सीईओ से संपर्क किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।




