किसानों के लिए खुशखबरी : कृषि उपकरणों पर GST दरें हुईं कम, ट्रैक्टर सहित अन्य उपकरणों की कीमत होगी सस्ती..
केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए कृषि उपकरणों और उनसे जुड़े उत्पादों पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दरों में कटौती की है। इस फैसले से किसानों को कम दाम पर कृषि उपकरण मिल पाएंगे, जिससे उनकी खेती की लागत में कमी आएगी।


