पेलमा कोल ब्लॉक की जनसुनवाई भी स्थगित; पिछले 6 महीनों में यह तीसरा मामला, आदिवासियों का विरोध लगातार जारी..
तमनार में जिंदल पावर के कोल ब्लॉक की जनसुनवाई में हुआ बवाल अब तक असर दिखा रहा है। उस घटना के बाद प्रशासन ने जनसुनवाईयों को संभलकर हैंडल किया है। जहां भी विरोध हो रहा है, जनसुनवाई स्थगित की जा रही है।

