सहायक शिक्षक को कारण बताओं नोटिस जारी.. सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में की थी लापरवाही..

शेयर करें...

मुंगेली/ छत्तीसगढ़ सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण 2023 कार्य में लापरवाही बरतने पर विकासखंड पथरिया अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला हथकेरा के सहायक शिक्षक एल.बी. अनुराग शर्मा को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर एसडीएम पथरिया भरोसा राम ठाकुर ने जारी किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जारी नोटिस में कहा गया है कि पथरिया क्षेत्र अन्तर्गत कुल 152 ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य शासन द्वारा निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना है। कार्यालय जिला पंचायत मुंगेली के आदेशानुसार सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण कार्य के लिए शासकीय प्राथमिक शाला हथकेरा के सहायक शिक्षक एल.बी. अनुराग शर्मा की ड्यूटी प्रगणक-01 के रूप में लगाया गया है। शर्मा द्वारा शासन के उक्त महत्वाकांक्षी कार्य को प्रारंभ दिनांक से 03 अप्रैल तक नहीं किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार शर्मा द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

बता दे कि जिले के ग्रामीण परिवारों का छत्तीसगढ़ सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है। इस हेतु अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने शासन के निर्देशानुसार अधिकारी कर्मचारियों को सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य गंभीरतापूर्वक करने तथा कार्य में लापरवाही बरतने वाले पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Scroll to Top