शेयर करें...
बिलासपुर/ कोरोना काल मे जिस प्रकार लोगो को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, ठीक वही प्रदेश के अटल यूनिवर्सिटी ने न्यायधानी के शासकीय जे.पी वर्मा महाविद्यालय आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज मे B.A. B.SC. B.COM प्रथम वर्ष के 90% बच्चो को सप्लीमेंट के श्रेणी मे डाल दिया गया है।
वसीम खान प्रदेश महासचिव NSUI -का कहना है कि छात्रों के साथ अन्याय हुआ है जिसका NSUI एवं SBR के छात्रों के साथ अटल यूनिवर्सिटी का घेराव दिनांक 30 सितंबर को करेगी। वही Sbr कॉलेज के स्टूडेंट्स असरफ हुसैन,रामबहादुर ,इत्यादि छात्र नेताओं ने इस गड़बड़ी के प्रति जमकर आक्रोश वयक्त किया है।
कांग्रेस नेता – राज यादव का कहना है कि जल्द से जल्द sbr कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ न्याय नही हुआ तो हम प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी एवं उमेश पटेल शिक्षा मंत्री जी से मुलाक़ात कर अटल यूनिवर्सिटी की गड़बड़ी से अवगत कराएंगे। साथ ही SBR कॉलेज के छात्रों को अटल यूनिवर्सिटी घेराव के लिए 30 सितंबर 11 बजे उपस्थित होने का आग्रह किया गया है.


