शेयर करें...
बरमकेला// छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला के अध्यक्ष किशोर पटेल के जन्मदिन के अवसर पर NSUI बरमकेला के साथियों ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला और सेवा सहकारी समिति परिसर, वार्ड क्रमांक 09 में पौधे लगाए गए।
पौधरोपण के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय समाज और पर्यावरण के लिए उपयोगी कार्यों से जोड़ना जरूरी है। पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बेहद जरूरी हैं। इसी सोच के साथ दोनों स्थानों पर पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ताराचंद पटेल सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता, युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण को एक सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया।


