Reptile Care and Rescuer Society के द्वारा कोरबा के जंगलो एवम् पर्यटन स्थलों में चलाया जा रहा पॉलीथीन एवम् कचरा हटाओ अभियान…

शेयर करें...

कोरबा// Reptile Care and Rescuer Society के द्वारा कोरबा जिले के जंगलो एवम् पर्यटन स्थलों से पॉलीथीन एवम् कचरा हटाओ अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत आर सी आर एस ने शहर से लगे जंगलों एवम् पिकनिक स्पोट के आसपास बिखरे हुए पॉलीथीन एवम् कचरे को एकत्रित किया।

Join WhatsApp Group Click Here

आर सी आर एस के अध्यक्ष अविनाश यादव की अध्यक्षता मे चलाये गये इस अभियान के तहत विगत रविवार को बाल्को कॉफ़ी पॉइंट पर्यटन स्थल के सफाई के लिए अविनाश यादव एवम् आर सी आर एस के सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आर सी आर एस के सभी सदस्यों ने दिन भर कड़ी महनत से हर जगह से ढेर सारा कूड़ा, कर्कट, प्लास्टिक, पॉलीथीन, डिस्पोजल बॉटल इन सभी चीज़े एकत्रित की गई जिनमे से बहुत से शराब बीयर कि बॉटले जिन्हे लोग पीकर यहाँ तोड़कर चले जाते हैं उन्हें भी चुन चुन कर एकत्रित किया गया जिसके बाद इन सब चीजों को 30-35 बोरियों मे भरा गया और पिकअप की मदद से नगर निगम कोरबा मणिकंचन केन्द्र बाल्को जोन पर ले जाकर खाली किया गया।

RCRS प्रमुख अविनाश यादव ने बताया कि उनकी टीम द्वारा एक साप्ताहिक अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत हर रविवार के दिन वे स्वयं और टीम के सभी सदस्यों के साथ किसी एक पर्यटन स्थल का चुनाव कर वहा पड़े कूड़ा कर्कट पॉलीथीन बोतल एवम् जो भी गन्दगी वहा फैली हुई हैं उन्हें टीम द्वारा यथा शक्ति साफ किया जाता है और उसे उठा कर नज़दीकी कूड़ा घर मे डाल दिया जाता हैं।

इस अवसर पर आर सी आर एस के सदस्यों ने स्थानीय लोगों से अपील किया है कि अपने आस पड़ोस को कचरा मुक्त रखकर पर्यावरण और जंगली जीव जन्तुओं के संरक्षण में मददगार बने। वहीं इस सफाई अभियान मे हर रविवार ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े और आर सी आर एस टीम के साथ इस अच्छे कार्य मे अपना सहयोग प्रदान करे ये विनती भी की हैं।

Scroll to Top