कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक से शराब खपाने निकला आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कोसीर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब को बाइक में भरकर बिक्री के लिए ले जा रहा था।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विजय भारद्वाज पिता रामाधार भारद्वाज उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मल्दा अ थाना कोसीर है। सूचना मिली थी कि आरोपी बिना नंबर प्लेट की काले रंग की होंडा एसपी शाइन मोटरसाइकिल में शराब लेकर कोसीर से मल्दा अ की ओर जा रहा है और अपने घर में भी अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 31 पाव देशी प्लेन शराब, 23 पाव जम्मू स्पेशल अंग्रेजी शराब और 6 नग बीयर बरामद की गई। कुल 13.62 लीटर शराब जब्त कर पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामला अजमानतीय होने के कारण आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पूरी कार्रवाई में सउनि केशराम राम जांगड़े, प्रधान आरक्षक चंद्रपाल महंत, घुरऊराम चतुर्वेदी, महिला प्रधान आरक्षक अंजना मिंस, आरक्षक धनसाय कुर्रे, सुरेश बर्मन, अमित दिव्य, पोषेंद्र कुर्रे सहित थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Scroll to Top