शेयर करें...
तखतपुर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीण उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा दिनाँक 16 जून को ग्राम पंचायत भवन जुनापारा, 17 जून को ग्राम पंचायत भवन मोछ एवम 19 जून को ग्राम पंचायत भवन हरदी में विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन में प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों में योजना के प्रचार-प्रसार एवं शिविर में ही पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पात्र उपभोक्ता आसानी से सौर ऊर्जा से जुड़ सकें।
योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया जाता है, जिससे बिजली उत्पादन के साथ-साथ मासिक बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आती है। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा आकर्षक सब्सिडी का लाभ भी प्रदान किया जाता है।
शिविर में उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
सहायक अभियंता हरिनारायण लहरी,कनिष्ठ अभियंता कमलेश पटेल ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल बिजली खर्च कम करने में सहायक है, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।


