बंद घर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप, हत्या या आत्महत्या ? पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच..

शेयर करें...

रायपुर// राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। संजय नगर इलाके स्थित एक मकान से पति-पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के शव बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Click Here

बंद घर से मिले पांच शव

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान साजिद अली, उनकी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पूरा परिवार करीब आठ महीने पहले ही इस मकान में रहने आया था। टिकरापारा पुलिस के अनुसार पड़ोसियों ने बताया कि घर का मुख्य गेट शुक्रवार शाम से नहीं खुला था। काफी देर तक कोई गतिविधि नहीं दिखने पर संदेह हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर पांचों के शव मिले।

जहर खाने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में पूरे परिवार द्वारा जहर खाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आत्महत्या, सामूहिक आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Scroll to Top