शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम बेलटिकरी एवं छपोरा क्षेत्र में राजस्व विभाग एवं खनिज अमला द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम छपोरा में गौण खनिज पत्थर के अवैध उत्खनन में संलिप्त पोकलेन मशीन पर नियमानुसार जप्ति एवं सुपुर्दी की कार्यवाही की गई।
Join WhatsApp Group
Click Here
इस कार्यवाही में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध रेत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही आगे भी निरंतर कलेक्टर के निर्देश पर की जायेगी।


