स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ला रहा था महुआ शराब, मुखबिर की सूचना पर सरिया पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब और स्कूटी जब्त की, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सरिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी की डिक्की में शराब छिपाकर उड़ीसा की ओर से सरिया आ रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से शराब के साथ सफेद रंग की स्कूटी भी जब्त की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

मुखबिर की सूचना पर लगाया स्टॉपर

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग की स्कूटी क्रमांक CG-13 N 0236 में हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब लेकर उड़ीसा से सरिया की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ और गवाहों के साथ थाना सरिया के सामने स्टॉपर लगाकर वाहन के आने का इंतजार किया गया। कुछ देर बाद बताए गए हुलिए के अनुसार सफेद स्कूटी वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रोककर पूछताछ की।

डिक्की में मिली तीन पॉलिथीन

पूछताछ में चालक ने अपना नाम फूलचंद चौहान, पिता दाऊराम चौहान, उम्र 60 वर्ष, निवासी अड़भार जलगढ़, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया। पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो डिक्की में तीन पॉलिथीन में हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब रखी मिली। शराब की कुल मात्रा 10 लीटर, जिसकी कीमत करीब 2,000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ सफेद रंग की स्कूटी क्रमांक CG-13 N 0236, जिसकी कीमत करीब 15,000 रुपये है, को भी गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया।

आरोपी को भेजा गया रिमांड पर

पुलिस के मुताबिक आरोपी का कृत्य जमानती नहीं होने के कारण उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संतोषी ग्रेस के निर्देश पर की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन एल राठिया, प्रधान आरक्षक 121 मोहनलाल गुप्ता, प्रधान आरक्षक 17 अनिल साहू और आरक्षक 265 श्रवण टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Scroll to Top