प्लास्टिक पाइप की आड़ में छिपाकर ले जा रहे थे 250 किलो गांजा, DRI ने ट्रक पकड़ा, ड्राइवर से पूछताछ जारी..
राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई की है। DRI की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मंदिर हसौद के पास एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली।

