12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी रेणु जंघेल गिरफ्तार, कई बड़े नाम आए सामने..
छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी पेपर लीक मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। मामले की जांच कर रही रायपुर पुलिस ने बिलासपुर से आरोपी रेणु जंघेल को गिरफ्तार कर रायपुर लाया, जहां चार दिन की पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।



