टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पंचायतों, निक्षय मित्रों और मितानिनों का हुआ सम्मान, सम्मान समारोह सह कार्यशाला आयोजित..
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में गुरुवार को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव के नेतृत्व में सम्मान समारोह सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
