कथावाचक आशुतोष चैतन्य गिरफ्तार, सतनामी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में एक्शन, दो दिन की रिमांड पर भेजा गया..
तखतपुर क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान एक विवादास्पद टिप्पणी ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक आशुतोष चैतन्य को सतनामी समाज के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


