बिना स्वीकृति के हड़ताल या अवकाश पर जाने वालों के विरूद्ध होगी एस्मा कानून के तहत कार्यवाही : कलेक्टर डॉ कन्नौजे, नये समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण..
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य में धान खरीदी किये जाने हेतु रविवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में नवीन समिति प्रबंधक एवं नवीन कम्प्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें समस्त समिति प्रबंधक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहें।

