राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान : सामग्री सप्लाई मे घोटाले का खुलासा, 24 अधीक्षक हटाए गए, लाखों के बिल भुगतान में गोलमाल..
शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां RMSA (राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान) योजना के तहत सामग्री सप्लाई में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का मामला उजागर हुआ है। बताया जा रहा है कि बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के ही लगभग 1.20 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया। इस खुलासे ने बीजापुर जिले के प्रशासनिक और शैक्षणिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।


