छत्तीसगढ़ में बाढ़ का कहर : नदी-नाले उफान पर – कई गांव हुए जलमग्न, बारिश का टूटा 94 साल का रिकॉर्ड..
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस क्षेत्र में बीते 94 वर्षों का वर्षा रिकॉर्ड टूट गया है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांव जलमग्न हो गए हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन इस आपदा से निपटने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं।






