खेत में बिछाए करंटयुक्त तार ने ली दो सांभरों की जान, शिकार के बाद मांस बेचने की थी तैयारी, वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल..
जिले के वनांचल क्षेत्र के ग्राम सोंडका में सोमवार सुबह वन्यजीवों के शिकार का एक गंभीर मामला सामने आया। खेत में शिकार के उद्देश्य से बिछाए गए करंटयुक्त तार की चपेट में आने से दो सांभरों की मौत हो गई।

