निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर : स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत 23 सितम्बर को पहुंचेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम..
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक संचालित ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मुंगेली में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



