ग्रीन सस्टेबल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की खदान योजना का विरोध तेज, ग्रामीणों ने किया कलेक्टर घेराव..
ग्रीन सस्टेबल मैन्युफैक्चरिंग प्रा. लि. कंपनी द्वारा जमीन में ओपन खदान खोदने के प्रस्ताव का विरोध लगातार तेज हो रहा है। आगामी 24 सितंबर को ग्राम लालाधुरवा में इस संबंध में जनसुनवाई आयोजित की जानी है, जिसके पहले ही ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया है।


