अमित बघेल सरेंडर : 26 दिनों की भागमभाग के बाद अमित बघेल ने किया सरेंडर, थाना के बाहर बघेल समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प..
26 दिनों की भागमभाग और 12 राज्यों में कई FIR के बाद आखिरकार शुक्रवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल ने सरेंडर कर दिया. छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे देवेंद्र नगर पुलिस थाने में सरेंडर करने पहुंचे.

