कलेक्टर ने ली छात्रावास अधीक्षक, अधीक्षिका की बैठक, बच्चों के साथ पालक की तरह व्यवहार करने सहित दिए गए अन्य निर्देश..
जिलाधीश डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के आश्रम, छात्रावास के अधीक्षक और अधीक्षकाओं का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लिया। यह बैठक आश्रम छात्रावास में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया गया था।

