जल संरक्षण एवं जल संवर्धन हेतु बरमकेला ब्लॉक से जल संगवारी अभियान की शुरुआत, रैली में शामिल होकर किया कलेक्टर ने किया श्रमदान..
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में “जल ही जीवन है” और “जल संरक्षण” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मोर गांव मोर पानी जल संगवारी अभियान की सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत सण्डा से शुरुआत की गई।


