पुरानी रंजिश को लेकर प्राणघातक हमले का आरोपी गिरफ्तार: भटगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// थाना भटगांव क्षेत्र में प्राणघातक हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे और एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई।

Join WhatsApp Group Click Here

पुरानी रंजिश में किया हमला

घटना 31 मार्च 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है, जब करमंदी निवासी भगवाना पटेल पर गांव के ही गंगाराम पटेल ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए डंडे और पत्थर से सिर पर प्राणघातक वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल का बिलासपुर में इलाज जारी

हमले के बाद परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया। वर्तमान में घायल भगवाना पटेल का स्वास्तिक अस्पताल में उपचार जारी है।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

मामले में पुलिस ने आरोपी गंगाराम पटेल (निवासी करमंदी) के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। घटना में प्रयुक्त डंडा और पत्थर भी जब्त कर लिए गए। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Scroll to Top