आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, मुखबिर और चालक की पिटाई, वाहन में तोड़फोड़ और अधिकारी को भी बनाया बंधक..
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आबकारी विभाग की कार्रवाई उस समय हिंसक हो गई, जब कार्रवाई के लिए पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आबकारी अधिकारी को करीब ढाई घंटे तक बंधक बनाए रखा, जबकि मुखबिर और वाहन चालक के साथ जमकर मारपीट की गई।


