शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में पत्रकार पोशराम साहू के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पूर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय सामने आए हैं। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है।
पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने की बात
चन्द्रदेव राय ने कहा कि इस तरह की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि वर्तमान में अधिकारियों के हौसले बुलंद हैं और वे जवाबदेही से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शासनकाल में यदि पत्रकार ही सुरक्षित नहीं हैं, तो यह गंभीर चिंतन का विषय है।
सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग
उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
चन्द्रदेव राय ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की स्वतंत्रता और सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर तुरंत कार्रवाई कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की रक्षा की जाए।


