कलेक्टर जनदर्शन में कई बार गुहार, फिर भी नहीं मिला न्याय, 10 लाख की सड़क अधूरी होने से ग्रामीणों में नाराजगी…
बिलाईगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत डोकरीडीह का मामला प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। यहां अधोसंरचना मद से 10 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत सीसी रोड के निर्माण में कथित अनियमितता और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

