जिला खाद्य अधिकारी सहित बड़ी संख्या में खाद्य निरीक्षकों के ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग में बड़ा फेरबदल, देखें लिस्ट..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग ने 4 खाद्य अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में खाद्य निरीक्षक के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जारी सूची के अनुसार कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसमें हुलेश डडसेना, खाद्य अधिकारी संचालनालय नवा रायपुर को खाद्य अधिकारी, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सचिन मरकाम, खाद्य अधिकारी संचालनालय नवा रायपुर को खाद्य अधिकारी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज, विनय कुजूर. खाद्य अधिकारी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा गणेश कुर्रे, खाद्य अधिकारी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को संचालनालय खाद्य, नवा रायपुर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा 29 खाद्य निरीक्षकों का भी अन्यत्र स्थानांतरण किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी और खाद्य वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

खाद्य विभाग में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को आगामी कार्य योजनाओं और जिलों में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। अधिकारियों की नई तैनाती के बाद अब संबंधित जिलों में विभागीय कार्यों की गति और प्रभावशीलता पर नजर रहेगी।

देखें पूरी सूची..

Scroll to Top